Top News

'बेशर्म बेवफा' दिव्या खोसला कुमार !

दिव्या खोसला कुमार के गाने बेशर्म बेवफाका नया पोस्टर आया सामने

New poster of Divya Khosla Kumar’s song ‘Besharam Bewafa’ came out

मुंबई (न्यूज़ हेल्पलाइन) 25 नवंबर 2020 : बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार (Bollywood actress Divya Khosla Kumar) लगातार एक के बाद एक सिंगल्स में नजर आ रहीं हैं। आखिरी बार वे “तेरी ऑखों में” गाने में नजर आयीं थी, और अब जल्द ही एक और म्यूजिक वीडियो “बेशर्म बेवफा” में नजर आने वाली है। दिव्या ने गाने के नये पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

30 नवंबर को रिलीज होगा बेशर्म बेवफा

 नया पोस्टर शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा,

“बेशर्म बेवफा की कहानी एक हर्टब्रेक के बारे में है, जो 30 नवंबर को रिलीज होगा। स्टे ट्यून्ड।”

दिव्या खोसला कुमार हॉट लुक | Divya Khosla Kumar Hot Look

पोस्टर में दिव्या का लुक काफी हॉट लग रहा है।

इस गाने का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया है। गाने के बोल जानी ने लिखे, हैं जबकि संगीत भी जानी ने ही दिया है। और बी प्राक ने गाने को अपनी आवाज दी है।

Hidden pain in Singer B Prak’s song | सिंगर बी प्राक के गाने में छुपे दर्द

सिंगर बी प्राक के गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं, और उनके गाने में छुपे दर्द को श्रोता अपनी कहानी से जोड़ पाते हैं।

 फिलहाल आपको बता दे कि दिव्या इसके अलावा इन दिनों लखनऊ में अपनी आने वाली फिल्म “सत्यमेव जयते 2” की शूटिंग में व्यस्त चल रहीं हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी है, जो फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। मिलाप जावेरी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। “सत्यमेव जयते 2” 2018 में आई जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी की फिल्म का सीक्वल है।

Post a Comment

और नया पुराने
>