Top News

पत्रलेखा ने ऐसा धांसू चित्र पोस्ट किया कि हो गया वायरल

Patralekha shared a hot photo with boyfriend Rajkumar Rao

पत्रलेखा ने की बॉयफ्रेंड राजकुमार राव के साथ फोटो शेयर

मुंबई (न्यूज़ हेल्पलाइन), 29 नवंबर 2020. सिने अभिनेत्री पत्रलेखा ने अभी हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड राजकुमार राव के साथ की एक फोटो शेयर और उसे देखकर आपका चेहरा खिल जायेगा।

राजकुमार  राव और पत्रलेखा साल 2010 से एक दूसरे के साथ है। उनका रिश्ता हर दिन और गहरा होता जा रहा है।  वह दोनों एक दूसरे को पर्सनल लाइफ में तो सपोर्ट करते ही है, प्रोफेशनल फ्रंट पर भी दोनों एक दूसरे को काफी मोटीवेट करते हैं।

इंस्टाग्राम (patralekha instagram) पर चित्र शेयर करते हुए पत्रलेखा ने लिखा, “स्वीट नथिंगस”।

जिस तरह से राजकुमार फोटो में पत्रलेखा को देख रहे हैं, उस से साफ़ पता चलता है उनका रिश्ता कितना गहरा है। दोनों की म्यूच्यूअल एडमाइरेशन (Mutual Admiration) इस फोटो से साफ़ दिख रही है।

दस साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं पत्रलेखा और राजकुमार राव

दोनों दस साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और पत्रलेखा ने साल 2014 में बॉलीवुड डेब्यू भी राजकुमार के साथ ही फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ के साथ किया था। इस साल आपने  पत्रलेखा को रोमांटिक थ्रिलर ‘अरेंज्ड मैरिज’ में देखा जो एक अन्थोलॉजी ‘फोर्बिडन लव’ का हिस्सा थी। फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया और इसमें अली फज़ल, ओमकार कपूर और धृतिमान चटर्जी भी नजर आये। फिल्म को आप ज़ी 5 पर देख सकते हैं।

हाल ही में, राजकुमार को सपोर्ट करते हुए पत्रलेखा ने अपारशक्ति खुराना के साथ ‘केयर नी करदा’ गाने का कवर वर्शन निकाला। यह गाना उन दोनों ने फिल्म ‘छलांग’ की टीम को शुभकामनाएं देने के लिए बनाया था।

वहीं, राजकुमार को अभी हाल ही में ‘लूडो’ और ‘छलांग’ में देखा गया। उन्हें अब हार्दिक मेहता की कॉमेडी हॉरर फिल्म ‘रूही अफ़ज़ाना’ (Hardik Mehta’s comedy horror film ‘Roohi Afzana’)  में देखा जायेगा जिसे दिनेश विजन ने प्रोडूस किया है। फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर, वरुण शर्मा और अलेक्स ओ’नेल नजर आएंगे।

Rajkumar Rao will be seen in the film ‘The White Tiger’ based on Arvind Adiga’s book ‘The White Tiger’

इसके साथ साथ वह रमीन बहरानी की फिल्म ‘द वाइट टाइगर’ में भी नजर आएंगे। यह फिल्म 2008 की अरविन्द अडिगा की किताब ‘द वाइट टाइगर’ पर आधारित है। फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा जोनस और आदर्श गौरव नजर आएंगे। फिल्म नेटफ्लिक्स पर 22 जनवरी 2021 को रिलीज़ होगी।

Post a Comment

और नया पुराने
>